मध्यप्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के खिलाफ लगातार बढ़ते हिंसा को लेकर धरना प्रदर्शन



मध्य प्रदेश दिनों दिन महिलाओं  के विरुद्ध हिंसा और अपराध का गढ़ बनता जा रहा ,  हाल ही में मुलतई में दलित छात्रा के साथ गैगरेप, बैतुल में आदिवासी समुदाय की नाबालिग  लड़की के साथ रेप और शिकायत कायत करने पर उसकी मां का कत्ल, आदि पिछले एक माह के दरम्यान हुई ये घटनाएं मध्यप्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के असुरक्षित होने की कहानी बयां करती है। 

 कुछ शरमनाक आंकडें प्रदेश कि  मध्य -युगीन तस्वीर पेश पेश करते हैं 


  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 नवंबर, 2011 से मार्च 2012 तक 103 महिलाएं सामूहिक बलात्कार का शिकार हुईं।
  • यहाँ औसतन हर ३ घंटे पर एक बलात्कार की घटना होती है 
  • मध्य प्रदेश में बलात्कार और छेड़छाड़ के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां सबसे अधिक बलात्कार (संख्या 3135/14.1 फीसदी) और छेड़छाड़ की घटनाएं (संख्या 6646/16.4 फीसदी) रिपोर्ट की गई हैं जो देश में सबसे अधिक हैं।
  • म.प्र. में 2010 में महिलाओं के साथ 16468 काइम हुए हैं। जो कि पूरे देश में 5 वे स्थान में था।
  • प्रदेश में 2004 से 2011 तक 35 हजार 395 बच्चियां लापता हुई हैं।
  • बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में मध्यप्रदेश (18.4 फीसदी)का पहला नंबर है।
  • दलित और आदिवासी महिला उत्पीडन की घटनाओं में भी हमारे प्रदेश दूसरे राज्यों से आगे हैं।


लकिन अफसोस की बात है की  लगातार इतनी घटनाएं होने के बाद भी सरकार और प्रशासनिक स्तर पर ऐसी कोई पहल नहीं की गई है, जिससे ऐसा लगे कि उसने इन वारदातों को गंभीरता से लिया है। अपराधियों में सजा का डर तक नहीं रहा है और वे अपराध किए जा रहे है।प्रदेश में  महिलायें खुद को असुरक्षित पा रही है और शासन, प्रशासन, तमाम आयोग महज मूक दर्शक बने दिखाई दे रहे हैं 

इसी सदर्भ में कल दिनांक 5 अप्रैल २०१२ युवा संवाद  और नागरिक अधिकार मंच द्वारा  मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढती हिंसा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया . इस आयोजन में संघटनों द्वारा प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों  के खिलाफ लगातार बढ़ते जा रहे हिंसा को लेकर श्वेत पत्र जारी किया गया है ।साथ ही इस  श्वेत पत्र को ज्ञापन के साथ, मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री, गृह मंत्री, मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग, मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग, संचनालय  महिला और बाल विकास मध्य प्रदेश,महिला और बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन को सौंपा गया है !

इसी कड़ी में आज दिनांक 6 अप्रैल 2012 को शाम 6 बजे से भोपाल के ज्योति टाकिज स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्षन का आयोजन भी किया जायेगा। जिसमें काला पटटी बांध कर विरोध दर्शाया जायेगा और हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा 



विवरण

दिनांक- 6 अप्रैल 2012

समय- शाम 6 से 

स्थान- ज्योति टाकीज चैराह,  भोपाल



सभी साथियों से आग्रह है की इस मुहिम में जरूर शामिल हों 



अब... बस --- चुप्पी तोडें ...आगे आयें ---अपना दस्तखत जरूर करें 

please sign the petition on the link given below.....

http://www.ipetitions.com/petition/yuvasamvadbhopal/



आयोजक -युवा संवाद  और नागरिक अधिकार मंच 

सहयोगी संगठन - संगनी,समता मंच ,महिला मंच,मध्य प्रदेश लोक संघर्ष साँझा मंच, भोजन का अधिकार अभियान मध्य प्रदेश,  ,राष्ट्रीय सेकुलर मंच 


संपर्क -9301363498/9424401469/9425660377